Raipur Mayor Controversy: रायपुर में महापौर पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, गुस्साए भाजपा पार्षदों ने दर्ज कराई शिकायत
Raipur Mayor Controversy: रायपुर में महापौर पर अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, गुस्साए भाजपा पार्षदों ने दर्ज कराई शिकायत
Raipur Mayor Controversy | Photo Credit: IBC24
- महापौर को गाली देने के मामले में एफआईआर दर्ज
- गाली-गलौज का वीडियो वायरल
- भाजपा पार्षदों में आक्रोश
रायपुर: Raipur Mayor Controversy लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश की राजधानी रायपुर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन अपराधी कई प्रकार के अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे (Mayor Meenal Choubey) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने महापौर को जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर युवक अभद्र टिप्पणी की और गाली गलौज भी किया है। युवक का वीडियो वायरल होने के बाद अब युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और तलाशी की जा रही है।
वीडियो हुआ वायरल
Mayor Meenal Choubey जानकारी के अनुसार, हालही में एक युवक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक ने जलभराव और सड़क निर्माण को लेकर रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे (Mayor Meenal Choubey) के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। साथ ही गाली गलौज भी किया गया। जिसके बाद भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश देखा गया। आक्रोश पार्षदों ने युवक के खिलाफ खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज ली है और युवक की तलाशी की जा रही है।
भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश (BJP Councillors)
वहीं, भाजपा पार्षदों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल शाम को सिविल लाइन थाने (Civil Lines Police Station Raipur) पहुंचकर डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल को एक ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने आरोपी युवक के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस अब क्या एक्शन लेती है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24 News: जितेंद्र को जिम्मेदारी, सियासत भारी, कांग्रेस ने नियुक्ति पर उठाए सवाल, पूछा- आखिर उन्हें ही क्यों बनाया गया CEO?
- शह मात The Big Debate: निशाने पर हैं शिक्षक भर्ती.. अड़े हुए हैं अभ्यर्थी! पदवृद्धि से शिक्षा विभाग ने किया इनकार, क्या सरकार की साफगोई से और तेज होगी लड़ाई?
- शह मात The Big Debate: जाति वाली चाय पर बवाल.. सियासी केतली में उबाल! 24 घंटों में कांग्रेस पर BJP का दूसरा अटैक, नए भारत में अब भी जाति वाला दांव क्यों?

Facebook


