Gold Price Today 04 September 2026: सोना फिर हुआ बेकाबू! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार! गोल्ड अचानक 1.55 लाख के पार.. जन्माष्टमी पर खरीदारों का सपना टूटा?

Gold Price Today 04 September 2026: लगातार तीन दिनों तक सोने के भाव में भारी गिरावट के बाद अब तेजी की राह पकड़ ली है। देश में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1.55 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। वहीं आज चांदी के भाव में भी हल्की तेजी दर्ज की गई है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,443.93 डॉलर है। विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत तक सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

Gold Price Today 04 September 2026: सोना फिर हुआ बेकाबू! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार! गोल्ड अचानक 1.55 लाख के पार.. जन्माष्टमी पर खरीदारों का सपना टूटा?

(Gold Price Today 04 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 4, 2026 / 10:06 am IST
Published Date: September 4, 2026 10:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • जन्माष्टमी पर सोने की गिरावट थमी
  • 24 कैरेट गोल्ड ₹1.55 लाख के पार
  • दो दिनों में सोना ₹3,340 महंगा

नई दिल्ली: Gold Price Today 04 September 2026: जन्माष्टमी के मौके पर आज 4 सितंबर को सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट का सिलसिला थम गया है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों की लगातार गिरावट के बाद बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना 3,340 रुपये और 22 कैरेट वाला सोना 3,060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) चढ़कर 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में हाजिर सोना 4,443.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

तीन दिन की गिरावट के बाद बदला रुख

इससे पहले सोने की कीमतों में लगातार तीन दिनों तक बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट सोना कुल 6,220 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 5,700 रुपये की कमी आई थी। इससे त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक परिस्थितियों के चलते कीमती धातुओं में फिर तेजी लौटती दिख रही है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव
04 सितंबर 2026 ₹ 15,551 ₹ 1 ₹ 14,256 ₹ 1
03 सितंबर 2026 ₹ 15,550 ₹ 333 ₹ 14,255 ₹ 305
02 सितंबर 2026 ₹ 15,217 ₹ -207 ₹ 13,950 ₹ -190
01 सितंबर 2026 ₹ 15,424 ₹ -268 ₹ 14,140 ₹ -245
31 अगस्त 2026 ₹ 15,692 ₹ -147 ₹ 14,385 ₹ -135
30 अगस्त 2026 ₹ 15,839 ₹ 0 ₹ 14,520 ₹ 0
29 अगस्त 2026 ₹ 15,839 ₹ -289 ₹ 14,520 ₹ -265
28 अगस्त 2026 ₹ 16,128 ₹ 49 ₹ 14,785 ₹ 45
27 अगस्त 2026 ₹ 16,079 ₹ -311 ₹ 14,740 ₹ -285
26 अगस्त 2026 ₹ 16,390 ₹ 0 ₹ 15,025 ₹ 0

बड़े शहरों में आज का सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोना (Gold Price Today) 1,42,560 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,360 रुपये, 22 कैरेट 1,42,410 रुपये और 18 कैरेट 1,16,520 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,55,360 रुपये, 22 कैरेट 1,42,410 रुपये और 18 कैरेट 1,20,110 रुपये है। भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,55,410 रुपये और 22 कैरेट 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

प्रमुख शहरों में आज 18, 22 और 24 कैरेट सोने के दाम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोने का भाव (₹) 22 कैरेट सोने का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का भाव (₹)
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,16,670 ₹ 1,42,560 ₹ 1,55,510
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,16,520 ₹ 1,42,410 ₹ 1,55,360
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,16,570 ₹ 1,42,460 ₹ 1,55,410
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,20,110 ₹ 1,42,410 ₹ 1,55,360
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,16,520 ₹ 1,42,410 ₹ 1,55,360
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,16,520 ₹ 1,42,410 ₹ 1,55,360
Raipur Gold Rate Today ₹ 1,16,520 ₹ 1,42,410 ₹ 1,55,360
Bhopal Rate Today ₹ 1,16,570 ₹ 1,42,460 ₹ 1,55,410
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,16,670 ₹ 1,42,560 ₹ 1,55,510
Chandigarh Gold Rate Today ₹ 1,16,670 ₹ 1,42,560 ₹ 1,55,510

चांदी भी हुई महंगी

सोने के साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी तेजी लौटी है। 4 सितंबर की सुबह चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 65.77 डॉलर प्रति औंस पर है। इससे एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में सोना करीब 3,400 रुपये और चांदी 5,000 रुपये तक महंगी हुई थी। घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें (Gold Silver Prices) अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल, डॉलर और वैश्विक घटनाक्रम जैसे कई कारकों से प्रभावित होती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।