दिल्ली-एनसीआर में खुदरा स्थलों का पट्टा जनवरी-जून में 78 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में खुदरा स्थलों का पट्टा जनवरी-जून में 78 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में खुदरा स्थलों का पट्टा जनवरी-जून में 78 प्रतिशत बढ़ा: रिपोर्ट
Modified Date: July 25, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: July 25, 2026 5:41 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी-जून के दौरान शॉपिंग मॉल और खुदरा बाजारों में खुदरा दुकानों की पट्टा गतिविधि 78 प्रतिशत बढ़कर 13 लाख वर्ग फुट हो गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट कहती है कि यह वृद्धि मुख्य रूप से फैशन दुकानों, खाद्य एवं पेय (एफएंडबी) कंपनियों और डिपार्टमेंटल स्टोर के विस्तार से हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में शॉपिंग मॉल में पट्टा गतिविधि मजबूत रही और इसमें सालाना आधार पर दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मुख्य सड़कों पर पट्टे में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

कुल पट्टा गतिविधियों में फैशन खंड की हिस्सेदारी 28 प्रतिशत रही, जबकि एफएंडबी का 16 प्रतिशत और डिपार्टमेंटल स्टोर का 12 प्रतिशत योगदान रहा।

कंपनी के अनुसार, बेहतर लोकेशन वाले मॉल और बाजार परिसरों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने से रिक्तता घटी है और किराया बढ़ा है।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर बुनियादी ढांचे, आवासीय विस्तार और उपभोक्ता मांग में वृद्धि के कारण एनसीआर देश के प्रमुख संगठित खुदरा बाजारों में तेजी से उभर रहा है।

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में