अमेरिका में ग्रेटर सिएटल की खुदरा दुकानों में अब भारतीय आमों की कई किस्में उपलब्ध

अमेरिका में ग्रेटर सिएटल की खुदरा दुकानों में अब भारतीय आमों की कई किस्में उपलब्ध

अमेरिका में ग्रेटर सिएटल की खुदरा दुकानों में अब भारतीय आमों की कई किस्में उपलब्ध
Modified Date: May 16, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: May 16, 2026 7:48 pm IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 16 मई (भाषा) भारतीय ‘केसर’ आम की खुशबू अब अमेरिका के सिएटल शहर के चुनिंदा दुकानों तक पहुंच गई है और वहां के लोगों को आकर्षित कर रही है।

सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की करीब एक साल की कोशिशों के बाद अब भारतीय आमों की कई किस्में ‘कॉस्टको’ जैसे बड़े खुदरा स्टोर में उपलब्ध होने लगी हैं।

अमेरिका में भारतीय आमों का प्रवेश वर्ष 2006 में शुरू हुआ था, जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने भारतीय आमों के आयात की अनुमति दी थी।

उस समय इस खबर का स्वागत उतना ही उत्साह के साथ हुआ था, जितना भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते की घोषणा का हुआ था।

सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने फॉक्स 13 न्यूज के कार्यक्रम ‘गुड डे सिएटल’ में भारतीय आमों की विभिन्न किस्मों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि भारतीय आम पहले से कुछ स्थानीय भारतीय किराना दुकानों में उपलब्ध हैं। सिएटल, किर्कलैंड, रेडमंड और आसपास के बड़े कॉस्टको स्टोरों में भी इस सप्ताहांत तक इनके पहुंचने की संभावना है।”

गुप्ता ने बताया कि सिएटल और आसपास के इलाकों में भारतीय आमों की अलग-अलग किस्मों को लोकप्रिय बनाने के लिए वाणिज्य दूतावास ने करीब एक साल तक प्रयास किए।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में