बढ़ती मांग के कारण रिफज्ञइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफज्ञइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफज्ञइंड सोयातेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: November 25, 2020 8:36 am IST

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 3.3 रुपये के सुधार के साथ 1,056 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.3 रुपये अथवा 0.31 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,056 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 52,510 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.1 रुपये अथवा 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,053 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 12,725 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में