बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: December 14, 2020 10:08 am IST

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 1.6 रुपये की तेजी के साथ 1,065.8 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.6 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,065.8 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 16,220 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के जनवरी 2021 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.5 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,058 रुपये प्रति 10 किलोग्राम हो गई जिसमें 31,745 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में