रॉयल एनफील्ड की बिक्री मई में आठ प्रतिशत गिरी

Ads

रॉयल एनफील्ड की बिक्री मई में आठ प्रतिशत गिरी

  •  
  • Publish Date - June 1, 2024 / 06:31 PM IST,
    Updated On - June 1, 2024 / 06:31 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री मई में सालाना आधार पर आठ प्रतिशत गिरकर 71,010 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 77,461 इकाई थी।

कंपनी की घरेलू बिक्री मई में 10 प्रतिशत गिरकर 63,531 इकाई रही, जो पिछले साल मई में 70,795 इकाई थी।

हालांकि कंपनी का निर्यात मई में 12 प्रतिशत बढ़कर 7,479 इकाई रहा, जो पिछले साल समान महीने में 6,666 इकाई था।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय