रॉयल एनफील्ड की बिक्री अगस्त में पांच प्रतिशत गिरी

रॉयल एनफील्ड की बिक्री अगस्त में पांच प्रतिशत गिरी

रॉयल एनफील्ड की बिक्री अगस्त में पांच प्रतिशत गिरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 1, 2020 11:35 am IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) आयशर मोटर्स लिमिटेड की दोपहिया वाहन इकाई रॉयल एनफील्ड की अगस्त में कुल बिक्री पांच प्रतिशत गिरकर 50,144 वाहन रही। पिछले साल इसी माह में कंपनी की बिक्री 52,904 मोटरसाइकिल थी।

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने मंगलवार को कहा कि समीक्षावधि में उसकी 350सीसी तक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल की बिक्री 46,357 इकाई रही। यह पिछली अगस्त की 44,694 इकाई की बिक्री से चार प्रतिशत अधिक है।

इसी तरह 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल की बिक्री इस दौरान 3,787 वाहन रही। यह पिछले साल अगस्त की 8,210 इकाई की बिक्री से 54 प्रतिशत कम है।

समीक्षावधि में कंपनी का कुल निर्यात 38 प्रतिशत घटकर 2,573 मोटरसाइकिल रहा। पिछले साल यह 4,152 इकाई था।

भाषा शरद मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में