शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: March 17, 2021 5:32 am IST

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सुस्त रुख के बीच रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे टूटकर 72.56 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला और शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर 72.56 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 72.55 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 91.89 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 68.35 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में