शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 4, 2021 5:11 am IST

मुंबई, चार मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 14 पैसे चढ़कर 73.81 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.83 पर खुली, फिर बढ़त दर्ज करते हुए 73.81 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.95 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत बढ़कर 91.12 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत गिरकर 67.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में