शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: May 28, 2021 5:37 am IST

मुंबई, 28 मई (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 72.42 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.46 पर खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.42 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.60 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 90.04 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत बढ़कर 69.78 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में