शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: June 25, 2021 5:26 am IST

मुंबई, 25 जून (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 74.14 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.15 पर खुली और फिर बढ़त के साथ 74.14 पर आ गई, जो पिछले बंद के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। हालांकि, इस दौरान रुपये ने 74.19 का निचला स्तर भी देखा।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.18 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 75.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.76 पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में