रुपए में गिरावट का सिलसिला जारी, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
रुपए में गिरावट का सिलसिला जारी, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। रुपए का लगातार गिरना एकबार फिर महंगाई बढ़ने का संकेत दे रहा है। बीते शुक्रवार को रुपए में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 68 के पार हो गया।

बता दें कि अमेरिकी केन्द्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की वजह से डॉलर मजबूत हुआ, जिसकी वजह से रुपए में गिरावट दर्ज की गई। फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिन प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई।
महंगाई के संकेत
रुपए के गिरने से तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल आयात करना महंगा पड़ रहा है। जिसका नजीजा ये होगा कि एकबार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ना शुरू हो सकती हैं। पेट्रोल-डीजल के साथ बाहरी देशों से आयात होने वाले कई वस्तुओं पर भी इसका असर पड़ेगा।

वेब डेस्क, IBC24

Facebook


