डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 24, 2021 10:54 am IST

मुंबई, 24 मार्च (भाषा) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को 12 पैसे टूटकर 72.55 (अनंतिम) पर बंद हुई। घरेलू शेयर बाजारों में बड़े स्तर पर बिकवाली और वैश्विक कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर रुपये पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी के बीच वैश्विक बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 72.51 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.51 से 72.69 के दायरे में घूमा।

अंत में यह 12 पैसे टूटकर 72.55 पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 871.13 अंक की गिरावट के साथ 49,180.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल 3.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में