रुपया 32 पैसे घटकर 74.37 प्रति डॉलर पर

रुपया 32 पैसे घटकर 74.37 प्रति डॉलर पर

रुपया 32 पैसे घटकर 74.37 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: November 10, 2021 9:06 pm IST

मुंबई, 10 नवंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी निधियों की धन निकासी के कारण भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.11 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 74.06 के ऊंचे स्तर और 74.42 के निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: 32 पैसे की गिरावट के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.05 पर बंद हुआ था।

छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती का अनुमान लगाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 94.13 हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर बीएसई सेंसेक्स 80.63 अंक घटकर 60,352.82 पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.73 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘पिछले कुछ सत्रों में रुपये में तेजी रहने के बाद घरेलू शेयरों में मुनाफावसूली और प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई।’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में