Guna Sai Mandir Firing Case: साईं मंदिर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 2 और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुले लूट और चोरी के कई राज

Guna Sai Mandir Firing Case: साईं मंदिर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 2 और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुले लूट और चोरी के कई राज

Guna Sai Mandir Firing Case: साईं मंदिर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 2 और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुले लूट और चोरी के कई राज

Guna Sai Mandir Firing Case: साईं मंदिर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 2 और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुले लूट और चोरी के कई राज /image: IBC24


Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: August 1, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: August 1, 2026 8:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • साईं मंदिर फायरिंग मामले में 2 फरार आरोपी गिरफ्तार
  • पूछताछ में लूट और तीन घरों में चोरी की वारदात का खुलासा
  • पुलिस ने सोने के 16 मोती, चांदी की करधनी और पायल बरामद की, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

गुना। Guna Sai Mandir Firing Case: गुना के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने साईं मंदिर के पास हुई जानलेवा फायरिंग मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के 16 मोती, एक चांदी की करधनी और एक जोड़ी पायल बरामद की है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

पूछताछ में खुले चोरी के कई राज

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वनराज पारदी और देवराज पारदी बूढ़े बालाजी के रहने वाले हैं। 04 जून 2025 को फरियादी कमलेश शिवहरे पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 31 मार्च 2025 को एकलव्य छात्रावास के पास फरियादी अभिषेक किरार से हुई लूट और 03-04 अप्रैल 2026 की रात भगत सिंह कॉलोनी के तीन सूने मकानों में हुई चोरी की वारदात भी कबूल की है।

एक ही रात में तीन सूने मकानों में की चोरी (Robbery Case Guna)

Guna Sai Mandir Firing Case एक साल से फरार चल रहे शातिर आरोपी शहर में ही बेखौफ घूमकर एक के बाद एक कई वारदातों को अंजाम देते रहे। पुलिस की नाक के नीचे लूट  और चोरी की घटनाएं होती रहीं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इतने समय तक यह गिरोह पुलिस की पकड़ से दूर कैसे बना रहा? हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों ने सिर्फ एक ही रात में तीन सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की पूरी वारदात को अंजाम दे दिया था।

फरार चल रहे बाकी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस (Guna Sai Mandir Firing Case) कब तक शेष माल बरामद कर बाकी अपराधियों को जेल के पीछे पहुंचा पाती है। पूरा शहर अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.