रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.62 प्रति डॉलर पर

रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.62 प्रति डॉलर पर

रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 74.62 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: July 7, 2021 1:06 pm IST

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से प्रभावित कारोबार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर सात पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 74.62 पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि दिन के उत्तरार्द्ध में अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के ब्योरे के जारी होने से पहले रुपये में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.60 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.59 से 74.79 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता 74.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया प्रति डॉलर 74.55 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 92.52 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193.58 अंक की तेजी के साथ 53,054.76 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 543.30 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

विगत दो कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 31 पैसे की गिरावट आई है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में