अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद

अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: October 5, 2020 10:05 am IST

मुंबई, पांच अक्ट्रबर (भाषा) शेयर बाजार में तेजी के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़कर 73.29 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर की दर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.16 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही यह और मजबूत होकर 73.08 रपये के उच्चस्तर और 73.41 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर तक गिरी है।

अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले कारोबारी दिवस के बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। इससे पहले गत बृहस्पतिवार को इस बंद भाव 73.13 रुपये प्रति डालर रहा था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की घट बढ़ को दर्शाने वाला डालर सूचकांक सोमवार को 0.17 प्रतिशत गिरकर 93.68 अंक पर रहा।

उधर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रुड तेल का वायदा भाव 2.16 प्रतिशत बढ़कर 40.12 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गया।

भाषा

महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में