रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार

  •  
  • Publish Date - December 6, 2022 / 09:56 AM IST,
    Updated On - December 6, 2022 / 09:56 AM IST

मुंबई, छह दिसंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे टूटकर 82.09 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.94 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। उसके बाद यह और टूटकर 24 पैसे के नुकसान के साथ 82.09 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 52 पैसे के नुकसान के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 105.22 पर आ गया।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.94 प्रतिशत चढ़कर 83.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा अजय अजय

अजय