रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ 86.79 प्रति डॉलर पर
Modified Date: February 20, 2025 / 10:15 am IST
Published Date: February 20, 2025 10:15 am IST

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की मांग और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 19 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.79 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू बाजारों में सुस्त रुझान और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित कर रही है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया 86.88 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले 86.79 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.98 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,881.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में