शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर

शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर

शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: March 12, 2021 4:58 am IST

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.66 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद कुछ नीचे आया। बाद में यह 20 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को ‘महाशिवरात्रि’ के मौके पर बाजार बंद था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.56 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में