रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 95.46 प्रति डॉलर पर

रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 95.46 प्रति डॉलर पर

रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 95.46 प्रति डॉलर पर
Modified Date: August 25, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: August 25, 2026 4:26 pm IST

मुंबई, 25 अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को शुरुआती नुकसान से उबरकर 24 पैसे की बढ़त के साथ 95.46 रुपये (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना घटने से अमेरिकी डॉलर में बनी समग्र कमजोरी से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 95.50 से 96.00 के आसपास सीमित दायरे में बनी रही। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का हस्तक्षेप तथा तेल की कीमतों में नरमी का निकट अवधि में इस पर असर दिखता रहेगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.74 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 95.40 के उच्च स्तर तक गया। अंत में 95.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को एक पैसे की मामूली बढ़त के साथ 95.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत टूटकर 98.96 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 286.98 अंक चढ़कर 77,656.09 अंक और निफ्टी 115.50 अंक की बढ़त के साथ 24,334.55 अंक पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 2.99 प्रतिशत फिसलकर 89.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,181.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में