अवाडा समूह 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से हिसार में हरित औद्योगिक परिसर स्थापित करेगा

अवाडा समूह 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से हिसार में हरित औद्योगिक परिसर स्थापित करेगा

अवाडा समूह 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से हिसार में हरित औद्योगिक परिसर स्थापित करेगा
Modified Date: August 25, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: August 25, 2026 4:17 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) अवाडा समूह ने हिसार में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से शून्य-सीबीएएम हरित औद्योगिक परिसर विकासित करने के मकसद से हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर के साथ समझौते ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

अवाडा समूह ने मंगलवार को बयान में कहा कि प्रस्तावित परियोजना से 5,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

कंपनी ने कहा कि करीब 300 एकड़ में विकसित होने वाला यह परिसर नयी पीढ़ी के हरित औद्योगिक तंत्र के रूप में तैयार किया जाएगा।

अवाडा समूह के अनुसार, परिसर विकसित करने का मकसद उन उद्योगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना है जो अपने परिचालन से कार्बन उत्सर्जन कम करना चाहते हैं।

अवाडा समूह और हरियाणा सरकार जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, जापान और दक्षिण कोरिया समेत प्रमुख वैश्विक बाजारों में संयुक्त अंतरराष्ट्रीय निवेश प्रसार कार्यक्रम आयोजित करने की संभावनाएं भी तलाशेंगे।

समूह के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि 10,000 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित होने वाला यह परिसर विश्वसनीय और चौबीसों घंटे उपलब्ध नवीकरणीय ऊर्जा को ऐसे औद्योगिक बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ेगा, जो कम-कार्बन उत्सर्ज और सीबीएएम-अनुरूप विनिर्माण को समर्थन देगा।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में