रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - February 1, 2024 / 10:23 AM IST,
    Updated On - February 1, 2024 / 10:23 AM IST

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) अंतरिम बजट से पहले बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.95 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.04 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.52 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,660.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका