रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.46 प्रति डॉलर पर
रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.46 प्रति डॉलर पर
मुंबई, 10 सितंबर (भाषा) अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी तथा घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख से बृहस्पतिवार को रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.46 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.42 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। अंत में यह नौ पैसे की बढ़त के साथ 73.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
दिन में कारोबार के दौरान रुपये ने 73.16 प्रति डॉलर का उच्चस्तर छुआ। यह 73.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी गया। बुधवार को रुपया 73.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत के नुकसान से 93.07 पर आ गया।
भाषा अजय अजय
अजय

Facebook


