डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.58 रुपये पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.58 रुपये पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 74.58 रुपये पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: July 12, 2021 3:03 pm IST

मुंबई, 12 जुलाई (भाषा) अधिकांश क्षेत्रीय मुद्राओं में मजबूती तथा आने वाले कुछ आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने की संभावनाओं के बीच सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूपये की विनिमय दर छह पैसे के लाभ के साथ प्रति डालर 74.58 पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.49 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 74.40 से 74.59 रुपये के दायरे में घटबढ़ के बाद अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले छह पैसे का लाभ दर्शाता 74.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया प्रति डॉलर 74.64 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 92.28 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.50 अंक की हानि के साथ 52,372.69 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 1.48 प्रतिशत घटकर 74.43 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 13.50 अंक की गिरावट के साथ 52,372.69 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 1,124.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

विगत दो कारोबारी सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की तेजी आई है।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में