रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर खुला

रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर खुला

रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर खुला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: June 8, 2021 5:19 am IST

मुंबई, आठ जून (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती की धारणा तथा घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच मंगलवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर खुला।

डीलरों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से हालांकि रुपये की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.78 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद तीन पैसे की बढ़त के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

सोमवार को रुपया 72.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.05 पर पहुंच गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में