रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 24, 2021 2:04 pm IST

मुंबई, 24 मई (भाषा) घरेलू एवं वैश्विक मोर्चे पर किसी संकेतों के अभाव में निवेशकों में अनिश्चितता बनी रही जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 13 पैसे गिरकर 72.96 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 72.88 पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान इसमें 72.98-72.86 के बीच घट बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद भाव से 13 पैसे कमजोर होकर 72.96 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गई।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.90 प्रतिशत बढ़कर 67.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 89.87 रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 111.42 अंक बढ़कर 50,651.90 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के आंकड़ों के अनुसर विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे। उन्होंने इस दौरान 585.36 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में