Early trade rupee News : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

Early trade rupee News : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा

Early trade rupee News : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: June 14, 2021 5:37 am IST

Early trade rupee New : मुंबई, 14 जून (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 73.21 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं में गिरावट और डॉलर की मजबूती के चलते भी निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुईं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा, डॉलर के मुकाबले 73.21 पर खुली, जो पिछले बंद के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.07 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत बढ़कर 73.09 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 90.56 पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.