रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटा

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटा

रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: June 18, 2021 5:05 am IST

मुंबई, 18 जून (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 15 पैसे टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के बयान के बीच डॉलर में मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सुस्त रुख से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.10 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद और टूटकर 74.23 प्रति डॉलर पर आ गया। यह इसके पिछले बंद स्तर से 15 पैसे की गिरावट है।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत के नुकसान से 91.87 पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में