रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, स्थिर बंद हुआ

Ads

रुपये ने शुरुआती लाभ गंवाया, स्थिर बंद हुआ

  •  
  • Publish Date - February 2, 2022 / 07:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

मुंबई, दो फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 74.83 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार की तरफ से अगले वित्त वर्ष में उम्मीद से कहीं अधिक कर्ज लेने और कमजोर राजकोषीय स्थिति के अनुमान से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.83 के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान इसने 74.71 के ऊपरी स्तर और 75.02 के निचले स्तर को देखा।

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मात्र एक पैसे की गिरावट के साथ 74.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, पिछला बंद भाव 74.82 रुपये प्रति डॉलर था।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत घटकर 96.09 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 प्रतिशत घटकर 88.89 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को कुल 21.79 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 695.76 अंक की तेजी के साथ 59,558.33 अंक पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय