शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: June 3, 2021 5:26 am IST

मुंबई, तीन जून (भाषा) विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 73.18 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के परिणाम शुक्रवार को घोषित होने से पहले बाजार प्रतिभागी सतर्क रुख अपना रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 73.17 पर खुली, और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 73.18 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.09 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 89.96 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.62 प्रतिशत बढ़कर 71.79 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में