रुपया स्थिर रुख के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया स्थिर रुख के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - February 28, 2024 / 09:46 AM IST,
    Updated On - February 28, 2024 / 09:46 AM IST

मुंबई, 28 फरवरी (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की मासांत की मांग तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच बुधवार रुपया स्थिर रुख के साथ खुला।

विदेशी मुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल के दाम 83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है। इससे भी स्थानीय मुद्रा पर असर पड़ा। हालांकि, स्थानीय शेयर बाजारों की मजबूत शुरुआत से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.90 प्रति डॉलर पर खुला और फिर एक पैसे की बढ़त के साथ 82.89 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के बराबर है।

रुपया मंगलवार को 82.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.90 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,509.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

भाषा अनुराग

अनुराग

2702 0956

अजय

अजय