शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे बढ़कर 82.08 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे बढ़कर 82.08 पर

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे बढ़कर 82.08 पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 18, 2022 10:18 am IST

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और डॉलर सूचकांक में कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 82.08 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.21 पर खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 82.08 पर पहुंच गया। इस तरह भारतीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की बढ़त दर्ज की।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.30 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 112.15 पर था।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.32 प्रतिशत बढ़कर 91.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में