शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़ा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 1, 2021 5:19 am IST

मुंबई, एक जून (भाषा) विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी और कारोबारियों में जोखिम लेने की चाहत के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे चढ़कर 72.54 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 72.57 पर खुली, फिर बढ़त दर्ज करते हुए 72.54 पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.62 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 89.80 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.24 प्रतिशत बढ़कर 70.18 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में