शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़ा

  •  
  • Publish Date - February 8, 2021 / 05:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मुंबई, आठ फरवरी (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 72.84 के स्तर पर पहुंचा गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.86 के स्तर पर खुली और शुरुआती सौदों में बढ़त के साथ 72.84 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।

पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 72.93 के स्तर पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 91.07 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 1,461.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत बढ़कर 59.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय