BREAKING NEWS
Pendra News in Hindi: स्कूल में नहीं मिल रहा था ए
AD · 728×90Advertisement

रुपया 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर

रुपया 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर

रुपया 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 9:29 pmModified: 30 Sept 2026 | 9:29 pm

मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ 95.94 पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में आई गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के सकारात्मक असर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी ने बेअसर कर दिया।

बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल के कई दशक के उच्चतम स्तर से नीचे आने से रुपये को सहारा मिला, लेकिन घरेलू बाजारों में कमजोरी के कारण इसमें बड़ी बढ़त नहीं हो पाई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.87 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान यह कमजोर होकर 95.98 के निचले स्तर तक आया। कारोबार के अंत में रुपया 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 95.94 पर बंद हुआ था, जो 96 प्रति डॉलर के स्तर के करीब था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा के कारण रुपये पर नकारात्मक दबाव रह सकता है।’’

उन्होंने कहा कि मध्यस्थों के जरिये अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच बातचीत की उम्मीद रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दे सकती है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 101.23 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.58 प्रतिशत बढ़कर 103.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कारोबारियों के अनुसार, रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सरकारी बैंकों द्वारा हाजिर और वायदा बाजारों में डॉलर की बिक्री किए जाने से रुपये का हाजिर भाव 96 के स्तर से नीचे बना हुआ है।

इसके अलावा, इस महीने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की करीब 2.2 अरब डॉलर की निकासी और अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में मजबूती से भी रुपये पर दबाव बना हुआ है।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 48.78 अंक गिरकर 72,480.29 अंक और निफ्टी 95.75 अंक की गिरावट के साथ 22,620.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 10,148.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: रुपया 95.94 प्रति डॉलर पर स्थिर

People also search for:leadLead Rupeerupee
मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

मोबिक्विक की प्रवर्तक टाकू की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 प्रतिशत हुई

30 Sept 2026 | 10:27 pm
भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

भारत के 96 प्रतिशत संगठन बीते साल साइबर घटनाओं के शिकार, एआई से बढ़ी चुनौती: सिस्को

30 Sept 2026 | 10:24 pm
प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

प्रवासियों का भारत पर शुद्ध दावा जून तिमाही में बढ़कर 220.3 अरब डॉलर पर: आरबीआई

30 Sept 2026 | 10:18 pm
कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

कपड़ा मंत्रालय ने आरओएससीटीएल योजना को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

30 Sept 2026 | 10:13 pm
सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

सावधि जमा के एवज में बैंक कर्ज अगस्त में 43 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़ा

30 Sept 2026 | 10:03 pm
लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

लावण्या मुंडयूर को सरकार ने न्यू इंडिया एश्योरेंस का सीएमडी नियुक्त किया

30 Sept 2026 | 10:02 pm
गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

गेब्रेमरियम को मिली सुरक्षा मंजूरी, अब संभालेंगे एयर इंडिया की कमान

30 Sept 2026 | 10:00 pm
अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

अगस्त में बैंक ऋण दर में मामूली गिरावट : आरबीआई

30 Sept 2026 | 9:52 pm