शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 26, 2021 5:26 am IST

मुंबई, 26 मार्च (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के चलते भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 72.48 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.51 पर खुली, और फिर आगे बढ़त दर्ज करते हुए 72.48 के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.62 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 92.78 पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में