डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत

Ads

डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे मजबूत

  •  
  • Publish Date - December 16, 2021 / 05:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

मुंबई, 16 दिसंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 23 पैसे की तेजी के साथ 76.09 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम को तेजी से समाप्त करने की घोषणा के बाद रुपये में तेजी आयी है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.31 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76.06 के दिन के उच्चतम स्तर तक गया।

बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 44 पैसे की गिरावट के साथ करीब 20 माह के निम्न स्तर 76.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.15 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.71 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 113.11 अंक की तेजी के साथ 57,901.14 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 3,407.04 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण