भारत ने इबोला से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए केन्या को 4.5 टन चिकित्सा सहायता भेजी

Ads

भारत ने इबोला से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए केन्या को 4.5 टन चिकित्सा सहायता भेजी

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 05:05 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 05:05 PM IST

नैरोबी, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने इबोला वायरस और अन्य संक्रामक बीमारियों से निपटने की तैयारी और प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए केन्या को चिकित्सा सहायता की पहली खेप भेजी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि बुधवार को नैरोबी के जोमो केन्याटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारतीय उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका ने 4.5 टन वजन वाली पहली खेप केन्या के स्वास्थ्य मंत्री एडेन दुआले को सौंपी।

यह पहल मई और जून में अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन को भारत द्वारा 45 टन से ज्यादा चिकित्सा सहायता भेजने के बाद की गई है, ताकि इबोला के खिलाफ महाद्वीप की तैयारी को मजबूत किया जा सके।

केन्या में जन स्वास्थ्य से जुड़े आपातकाल के दौरान भारत सबसे पहले मदद करने वाले देशों में से एक रहा है। कोविड-19 महामारी के समय, ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के तहत भारत ने केन्या को भारत में बनी वैक्सीन की 11.2 लाख खुराक की आपूर्ति की, साथ ही दवाइयां और दूसरी चिकित्सा सहायता भी दी।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश