डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत

Ads

डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे मजबूत

  •  
  • Publish Date - December 17, 2021 / 07:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को शुरूआती नुकसान से उबरते हुए तीन पैसे की मामूली तेजी के साथ 76.06 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर चिंता बढ़ने और कच्चेतेल की मजबूत होती कीमत के बीच रुपये की विनिमय दर में साप्ताहिक आधार पर लगातार चौथे सप्ताह गिरावट रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 76.23 पर कमजोर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह नुकसान से उबरते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.96 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.93 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 889.40 अंक की गिरावट के साथ 57,011.74 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के अस्थायी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,468.71 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण