शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे मजबूत

  •  
  • Publish Date - June 24, 2021 / 05:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

मुंबई, 24 जून (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.18 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.20 पर खुली, और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 74.18 पर पहुंच गई, जो अपने पिछले बंद के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.27 पर बंद हुआ था। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से रुपये पर दबाव आ सकता है।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत बढ़कर 75.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय