शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत हो 73.80 पर

Ads

शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत हो 73.80 पर

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 05:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

मुंबई , पांच मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के भाषण पर निवेशकों का ध्यान होने के बीच बुधवार को डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर शुरूआती कारोबार में पांच पैसे मजबूत होकर 73.80 पर चल रही थी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर 73.80 पर खुला। मंगलवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.85 रुपये प्रति डालर थी।

शुरूआती सौदों में डालर 73.86 तक चढ़ गया।

बाजार सूत्रों के अनुसार शुरुआती कारोबार में निवेशकों का ध्यान आरबीआई गवर्नर के संवाददाता सम्मेलन पर लगा हुआ था। गवर्नर ने कहा कि केंद्रीय बैंक कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर निगाह बनाए रखेगा और स्थिति से निपटने के लिए अपने पूरे संसाधनों उपयोग करेगा।

उन्होंने घोषणा की कि बैंक अस्पतालों और ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता इकाइयों को प्राथमिकता पर 50,000 करोड़ रुपये के कर्ज की सुविधा देंगे।

भाषा मनोहर पाण्डेय

पाण्डेय