जीएसटी संग्रह जून में 14 प्रतिशत बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये

Ads

जीएसटी संग्रह जून में 14 प्रतिशत बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 11:56 AM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 11:56 AM IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जून में 13.9 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये हो गया। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

घरेलू लेनदेन से सकल जीएसटी संग्रह 6.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व 34.6 प्रतिशत बढ़कर 60,038 करोड़ रुपये हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, कुल ‘रिफंड’ (प्रतिदाय) जून में 29.1 प्रतिशत बढ़कर 32,436 करोड़ रुपये रहा।

‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह जून में 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

भाषा निहारिका

निहारिका