सेल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये पर

सेल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये पर

सेल का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 15, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: May 15, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 42 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,680 करोड़ रुपये रहा।

सेल एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 1,178 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 30,813 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 29,316 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 2.35 रुपये के अंतिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ बढ़कर 3,233 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह 2,148 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय 1,10,810 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 में 1,02,478 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ए. के. पंडा ने कहा कि बिक्री मात्रा में वृद्धि के साथ माल-भंडार और उधारी में कमी ने हमारी लाभप्रदता को और मजबूत किया है। इसके परिणामस्वरूप कर-पूर्व लाभ और कर-पश्चात लाभ में वृद्धि दर्ज की गई है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में