आरएनएफआई सर्विसेज को भौतिक भुगतान एग्रीगेटर के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली

आरएनएफआई सर्विसेज को भौतिक भुगतान एग्रीगेटर के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली

आरएनएफआई सर्विसेज को भौतिक भुगतान एग्रीगेटर के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिली
Modified Date: September 7, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: September 7, 2026 6:18 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) वित्तीय अवसंरचना कंपनी आरएनएफआई सर्विसेज लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से भौतिक भुगतान एग्रीगेटर (पीए-पी) के रूप में काम करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने बयान में कहा कि आरबीआई ने उसकी सूचीबद्ध इकाई को यह मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी आरबीआई की निर्धारित शर्तों के अधीन भौतिक, ऑफलाइन और दुकानों पर होने वाले भुगतान के क्षेत्र में काम कर सकेगी।

कंपनी ने कहा कि यह नई क्षमता उसके मौजूदा विनियमित वित्तीय सेवाओं के कारोबार का विस्तार करेगी।

समूह पहले से ही आरबीआई के अधिकृत डीलर (एडी) श्रेणी-2 लाइसेंस के तहत वैश्विक धन हस्तांतरण सेवाएं देता है। इसके अलावा, वह म्यूचुअल फंड वितरण और इरडा में पंजीकृत बीमा ब्रोकिंग कारोबार के जरिये बीमा सेवाएं देता है। उसके पास आरबीआई से अधिकृत पीपीआई कारोबार भी है।

कंपनी ने कहा कि पीए-पी की मंजूरी से वह अपने मौजूदा वितरण नेटवर्क, प्रौद्योगिकी और क्षेत्रीय ढांचे का इस्तेमाल कर एक और विनियमित भुगतान सेवा विकसित कर सकेगी।

आरएनएफआई सर्विसेज के संस्थापक एवं मुख्य रणनीति अधिकारी सिमरन सिंह ने कहा कि कंपनी वित्तीय सेवाओं से वंचित और अबतक इन सेवाओं से दूर रहे ग्राहकों तथा कारोबारियों के बीच डिजिटल सेवाओं की स्वीकार्यता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में