इंडोनेशिया की कंपनी के साथ 10 लाख टन स्टेनलेस स्टील परियोजना की संभावना तलाशेगी सेल

इंडोनेशिया की कंपनी के साथ 10 लाख टन स्टेनलेस स्टील परियोजना की संभावना तलाशेगी सेल

इंडोनेशिया की कंपनी के साथ 10 लाख टन स्टेनलेस स्टील परियोजना की संभावना तलाशेगी सेल
Modified Date: July 12, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: July 12, 2026 11:02 am IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और इंडोनेशिया की पीटी क्राकाटाउ स्टील प्रस्तावित संयुक्त उद्यम के तहत पांच लाख से 10 लाख टन क्षमता की स्टेनलेस स्टील परियोजना स्थापित करने की संभावना तलाश रही हैं। दोनों कंपनियों ने संयुक्त उद्यम की स्थापना के लिए सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्र ने कहा कि सेल और इंडोनेशिया की कंपनी पांच लाख टन क्षमता की स्टेनलेस स्टील परियोजना स्थापित करने की संभावना तलाशेंगी। यह संयंत्र 10 लाख टन क्षमता का भी हो सकता है। हालांकि, इसपर चर्चा संयुक्त उद्यम बनने के बाद होगी।

यह संयुक्त उद्यम स्टेनलेस स्टील स्लैब के विनिर्माण के लिए होगा।

यदि संयुक्त उद्यम का गठन हो जाता है तो स्लैब का उत्पादन इंडोनेशिया में होगा और इसकी आपूर्ति सेल के आंध्र प्रदेश के सलेम स्टील प्लांट को की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि इंडोनेशिया में स्लैट का उत्पादन सस्ता बैठता है। इंडोनेशिया के पास दुनिया का सबसे बड़ा निकल भंडार है।

सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अशोक कुमार पांडा ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचा, परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में स्टेनलेस स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विश्वसनीय कच्चे माल की उपलब्धता और रणनीतिक साझेदारियां अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं।’’

इस्पात मंत्रालय के तहत सेल देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी है।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में