शह मात The Big Debate: अध्यक्ष पद की रेस.. क्या चाहते हैं टीएस? बाबा को PCC चीफ बनाने की उठी मांग, नए मुखिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस में क्यों उठ रहे सवाल?

CG New PCC Chief News: सरगुजा से जुड़े 'आदि बाबा फैंस' सोशल मीडिया हैंडल में TS सिंहदेव को PCC चीफ बनाने की मांग है।

शह मात The Big Debate: अध्यक्ष पद की रेस.. क्या चाहते हैं टीएस? बाबा को PCC चीफ बनाने की उठी मांग, नए मुखिया को लेकर प्रदेश कांग्रेस में क्यों उठ रहे सवाल?

CG New PCC Chief News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 11, 2026 / 11:37 pm IST
Published Date: July 11, 2026 11:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TS सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है।
  • डॉ चरणदास महंत और स्वयं टीएस सिंहदेव खुलकर दावेदारी पर बात रख चुके हैं।
  • सिंहदेव ने कहा कि- अध्यक्ष के कार्यकाल जैसा कुछ नहीं, ये सब आलाकमान तय करते हैं।

CG New PCC Chief News: रायपुर: क्या सिंहदेव को PCC अध्यक्ष बनाने के लिए माहौल बनाया जा रहा है या फिर ये पोस्ट एक बार फिर बस कार्यकर्ताओं की भावना बन कर रह जाएगी। दरअसल ये सवाल उठ रहे हैं, एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर- सरगुजा से जुड़े ‘आदि बाबा फैंस’ सोशल मीडिया हैंडल में TS सिंहदेव को, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाने की मांग है। मांग भी ऐसे वक्त पर, जब प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें हैं। ऐसे भी नहीं की मांग पहली बार उठी हो, पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और स्वयं टीएस सिंहदेव खुलकर दावेदारी पर बात रख चुके हैं। मौजूदा पोस्ट पर सवाल पूछा, तो सिंहदेव ने कहा कि- अध्यक्ष के कार्यकाल जैसा कुछ नहीं, ये सब आलाकमान तय करते हैं, लेकिन सिंहदेव ने दावेदारी का खंडन भी नहीं किया।

वहीं, pcc चीफ की कुर्सी पर आसीन मौजूदा अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पोस्ट से बने माहौल पर कहा- ये कोई जनहित का मुद्दा नहीं है, (CG New PCC Chief News) जो हाईकमान का आदेश होगा वही होगा। लगे हाथ विपक्षी का नेता का धर्म निभाते हमलों की धार भाजपा की ओर मोड़ने का प्रयास भी किया, तो बाकि कांग्रेसियों ने ‘उदयुपर अधिवेश’ का हवाला देते हुए PCC अध्यक्ष कार्यकाल 5 साल करने की दलील दी।

CG New PCC Chief News: तो कांग्रेस में चल रही खींचतान पर भाजपा फिलहाल मुस्कुरा रही है, तो कांग्रेस ये कहकह काम चला रही है कि आपसी कलह कांग्रेस के भीतर है, उनकी परंपरा है। फिलहाल, सवाल ये है कि जब खुद बाबा ये बात कह रहे हैं कि- ऐसी पोस्टर पॉलिटिक्स से बात बिगड़ती है, तो क्या दावेदारी का ये अंदाज आलाकमान पर कोई दबाव बना पाएगा या ये शक्तिप्रदर्शन लोकल नेताओं के लिए संकेत मात्र है?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.