Rahoud Big Robbery Case: जांजगीर में सरेराह बड़ी वारदात.. बाइक पर आये बदमाशों ने लूट लिए ढाई लाख रुपये से भरा बैग.. टांग रखा था साइकिल के हेंडल में
Janjgir-Champa Rahoud Big Robbery Case: जांजगीर-चांपा के राहौद में 2.5 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों की वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच जारी।
Janjgir-Champa Rahoud Big Robbery Case || Image- IBC24 News File
- राहौद में ढाई लाख की लूट
- बाइक सवार बदमाश CCTV में कैद
- पुलिस ने की नाकेबंदी, जांच जारी
जांजगीर-चांपा: जिले के राहौद में एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये की लूट के सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, राहौद निवासी गोपेश्वर पटेल रुपये निकालने के लिए पामगढ़ स्थित एसबीआई बैंक गया था। (Janjgir-Champa Rahoud Big Robbery Case) वहां से वह एक परिचित की कार से राहौद लौटा। इसके बाद वह साइकिल से घर जा रहा था। उसने रुपयों से भरा झोला साइकिल के हैंडल पर टांग रखा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और झोला छीनकर फरार हो गए। एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे का चेहरा खुला था। पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका है। बैंक और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
चक्काजाम करने वाले 7 गिरफ्तार
नवागढ़ थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में चक्काजाम करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। (Janjgir-Champa Rahoud Big Robbery Case) ग्रामीणों ने स्कूल के पास राखड़ डालने के विरोध में बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग पर चक्काजाम किया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
फरार ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चांपा पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी विश्वजीत देबनाथ को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। (Janjgir-Champa Rahoud Big Robbery Case) आरोपी ने 8 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार, 12 बैंकों की चेकबुक, 8 डेबिट कार्ड, 9 क्रेडिट कार्ड और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Pappu Yadav Gets Bail: पप्पू यादव को मिली कोर्ट से राहत, सभी मामलों में दी गई जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर
- बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर व्यक्ति ने एक साल के बेटे का गला घोंटा
- अभ्युदय योजना में भर्ती से जुड़ी अनियमितता मामले में उप्र के संयुक्त निदेशक निलंबित, जांच के आदेश
- उप्र: बेटियों की गवाही पर पत्नी की हत्या के मामले में व्यक्ति को उम्रकैद की सजा
- Zimbabwe Beat Australia: टी20 वर्ल्ड कप में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 23 रनों से जीता मैच

Facebook


