एसबीआई का आवास ऋण पोर्टफोलियो इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के पार होगा: चेयरमैन

एसबीआई का आवास ऋण पोर्टफोलियो इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के पार होगा: चेयरमैन

एसबीआई का आवास ऋण पोर्टफोलियो इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के पार होगा: चेयरमैन
Modified Date: August 26, 2026 / 04:15 pm IST
Published Date: August 26, 2026 4:15 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का आवास ऋण पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2026-27 की चालू तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर सकता है।

एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 में नौ लाख करोड़ रुपये के आवास ऋण पोर्टफोलियो का आंकड़ा पार किया था।

एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, “हमें उम्मीद है कि इसी तिमाही में हम 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि आवास ऋण क्षेत्र में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है। बैंक ने देशभर में आवास ऋण को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए पूरे देश में 460 से अधिक आवास ऋण ‘प्रसंस्करण केंद्र’ हैं।

उन्होंने कहा कि कीमतों में पारदर्शिता और दस्तावेजों की उचित जांच एवं बिल्डर की पड़ताल युक्त बैंक की प्रक्रियाओं में ग्राहकों का भरोसा, ये ऐसे मुख्य कारक हैं जो आवास ऋण के लिए ग्राहकों को एसबीआई की ओर आकर्षित करते हैं।

शेट्टी ने कहा कि आवास ऋण को केवल एक बैंकिंग उत्पाद के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि इसका अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। वाणिज्यिक और आवासीय रियल एस्टेट पर 200 से अधिक उद्योग निर्भर हैं।

उन्होंने कहा कि उद्योग स्तर पर बकाया आवास ऋण का कुल पोर्टफोलियो 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। हालांकि, ये परिसंपत्तियां अपेक्षाकृत कम तरल हैं, जिससे बैंकों के लिए पूंजी को दोबारा इस्तेमाल कर ऋण देने की क्षमता बढ़ाना मुश्किल होता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रियायती अदला-बदली सुविधा इस महीने के अंत में समाप्त होने वाली है। ऐसे में शेट्टी ने भरोसा जताया कि एसबीआई प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और विदेशी निवेशकों से करीब 10 अरब डॉलर जुटा लेगा।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में